अन्याय के खिलाफ लड़ाई में श्री कृष्ण की तरह उपेन्द्र का भी नया जन्म जेल जाने के बाद हुआ- धरमजीत सिंह

सत्ता के दबाव में द्वेषपूर्ण कार्यवाही कर रहा है प्रशासन- जोगी कांग्रेस

151 की धारा में उपेन्द्र पाण्डेय को जमानत ना देना राजनीतिक दुर्भावना

आठ माह से 384 के फरार आरोपी उपेन्द्र यादव की हो गिरफ्तारी- धरमजीत सिंह

 

अम्बिकापुर – अम्बिकापुर में अखिल भारतीय विद्द्यार्थी परिषद् और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ छात्र संगठन के बीच हुए विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में छात्र संघ अध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय की जमानत के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आज जिला प्रशासन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। टीम जोगी का आरोप है की इस ममाले में दोनों पक्ष से हुई मारपीट के बाद जकांछ छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष और पीजी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष उपेन्द्र यादव पर मारपीट करने की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था इस मामले में एसडीएम अंबिकापुर द्वारा उपेन्द्र पाण्डेय को 151 में जमानत ना दिए जाने और आठ महीने से फरार 384 के आरोपी उपेन्द्र यादव की गिरफ्तारी ना किये जाने के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शन कर रहे जोगी कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन पर भाजपा के इशारे में द्वेषपूर्ण काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की जानबूझकर छुट्टी के दिन उपेन्द्र पाण्डेय की गिरफ्तारी की गई और एसडीएम ने 151 जैसे मामले में सक्षम जमानत होने के बाद भी जमानत नहीं दी और उपेन्द्र पाण्डेय को जेल जाना पड़ा वही जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है की भाजपा सरकार के दबाव में उपेन्द्र यादव को आठ महीने से गिरफ्तार इस लिए नहीं किया जा रहा है क्योकि वह अखिल भारतीय विद्द्यार्थी परिषद् का पदाधिकारी है।

इस सम्बन्ध में आगे बताया गया की नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 24 घंटे में उपेन्द्र यादव की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इनका यह भी आरोप है की उक्त सम्बन्ध में उपेन्द्र पाण्डेय ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत गांधीनगर थाने में दी थी लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। लिहाजा इन सब बातो को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन के विरोध में धरना प्रदर्शन कर मांग की गई है साथ ही जोगी कांग्रेस के लोगो ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट कर दिया है की इस धरने के बाद भी अगर गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो पूरे प्रदेश में उग्र आन्दोलन किये जायेंगे।

unnamed 2 7

धर्मजीत सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण भगवान जिन्होंने न्याय और अन्याय की लड़ाई में न्याय का साथ दिया उनका जन्म भी जेल में हुआ है इसलिए उपेंद्र का भी नया जन्म जेल जाने के बाद हुआ है। हम सब उपेंद्र के साथ हैं। उन्होंने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि आप न्याय अन्याय की लड़ाई में न्याय का साथ दें। अगर भविष्य में इस प्रकार का अन्याय किया गया तो अजित जोगी के साथ मिलकर सरगुजा में एक बहोत बड़ा आंदोलन चलाया जायेगा। उपेंद्र यादव के खिलाफ 384 के तहत 15 दिवस में गिरफ्तार करें अन्यथा हमे विवस होकर हमको sp के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। 2018 में हम चुनाव जीतेंगे और आप हमारे सामने खड़े रहेंगे। कलेक्टर महोदय आप न्याय का साथ दें नही तो आप कंस के रूप माने जायेंगे। भाजपा कांग्रेस मिलकर अडानी से वसूली क्र अपनी जेब भर रहे हैं। एसडीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें तत्काल सरगुजा से हटाया जाए। सक्षम जमानत के बाद भी क्यों जमानत नही दी गयी समझ से परे हैं। अधिकारी किसी को परेशान नही करे। क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही।

गुलाब सिह पुर्व विधायक ने कहा कि गांधी चौक मे धरना रमन सिह के छततीसगढ से विदाई की शुरूवात है । छततीसगढ के लोगो को रमन सिह आंगनबाडी केंद्रो मे बचचो को अमृत दुध पिलाकर मार रही है महीलाओ को नसबंदी से मार रही है, बुजुर्गों को आंख के आपरेशन से मार रही है, और बची कूची कसर हाथी और भालू के आतंक से पूरी हो जा रही है।
शहजादी कुरैशी ने कहा कि पुलिस वाले राजा महाराजो के चमचे मत बने । वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। अन्यथा विवश होकर बड़ा आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा। एक विद्यार्थी को जेल भेजने से कोई बहादुरी नही अगर हिम्मत है तो सत्ता शासन के प्रभाव वाले उपेंद्र यादव को गिरफ्तार करें।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जनता कांग्रेस सरगुजा के जिलाध्यक्ष दानिश रफीक ने कहा कि प्रशासन की गुंडागर्दी के खिलाफ उग्र आंदोलन होते आये हैं और आगे भी होते रहेंगे। धरना प्रदर्शन आंदोलन का मंच संचालन बलविंदर सिंह छाबड़ा ने व आभार प्रदर्शन उपेंद्र पाण्डेय ने किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में टिकेश प्रताप सिंह, सुक्खू यादव, इरफ़ान सिद्दिक्वि, जयभगवान अग्रवाल, देवेश प्रताप सिंह, हलीम फिरदौसी, सुरेंद्र चौधरी, मोहन सिंह, कृष्णा सिंह, करम चंद, प्रवीण दुबे, मो हसीब, नितिन गुप्ता, संजय गोयन, धनंजय मिश्रा, जीशान खान, निशांत सिंह, नीरज पांडे, इमाम हसन, तैयब अंसारी, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह सोमू, समर्बहादुर, कमलेश दुबे, रमीज़ सिद्दिक्वि, विजय उपाध्याय, आशीष जायसवाल, कुंदन विश्वकर्मा, आनंद चौधरी, सुनील बाखला, अंकित कश्यप, आमिर सोहैल, संध्या सोनी, शम्भू सोनी, नियति पांडेय, आसिफ नूर, प्रकाश ठाकुर, आलोक शुक्ला, अहमद रज़ा, नईम इराकी व अन्य साथी उपस्थित थे।