बीडी महंत उद्यान में शपथ समारोह रखने के पीछे क्या है राज..! फुल, मालाओं से स्वागत कराने से नहीं धरातल में रहकर करना होगा संगठन को मजबूत अध्यक्ष जी…

जांजगीर-चांपा। जिले के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने ही जिले में कार्यकर्ताओं से फुल मालाओं से अपना ही स्वागत कराते देखा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने नया परंपरा की शुरूवात की हैं। जिला मुख्यालय के बीडी महंत उद्यान में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बीडी महंत उद्यान में ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करने के पीछे भी जिलाध्यक्ष की अलग ही मंशा हैं.. शायद जिलाध्यक्ष द्वारा छ.ग. विधानसभा के अध्यक्ष डां. चरण दास मंहत के करीबी होने का एहसास दिलाना चाह रहें हैं। जिसके कारण बीडी मंहत उद्यान को शपथ ग्रहण समारोह के लिए चयन किया।

Random Image

हालांकि राघवेन्द्र सिंह लाख मेहनत कर यह जताने के लिए के लिए कि उनकी श्रद्वा डां. मंहत के प्रति ज्यादा हैं. लेकिन पीछे जाकर देखें तो जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा गुट के ही जाने जायेगें। पूर्व में ज्यादातर समय राघवेन्द्र सिंह टीएस बाबा के आगे पीछे नजर आते थे। आज जिलाध्यक्ष बनने के बाद अपने आपको डां चरण दास महंत का अंध भक्त बताना चाह रहें हैं। हालांकि कुछ नेता व कार्यकर्ता खुल के नही बोल पा रहे हैं लेकिन कार्यक्रम में दबी जुबान पर यह बोलते सुना गया हैं. कि नवयुक्ति जिलाध्यक्ष को जमीनी नेता बनने में वर्षो लग जायेगें. वही पार्टी नेतृत्व व कार्यकार्ताओं को एकजुट करने में पसीने निकल जायेगें। जिस तरह आज नजारा जिला काग्रेंस पार्टी में देखा गया कि जिलाध्यक्ष अपने की स्वागत कराने के लिए शहर में बेनर पोस्टर लगवायें , शायद ऐसा नजारा कभी नही देखा गया था।

कार्यक्रम मेें हुआ कोरोना गाइड लाइन का उल्लघंन…

जिलाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादातर कार्यकर्ता बिना मास्क के दिखें..न ही सोशल डिस्टेंस दिखा और न ही कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया हैं। वहीं जिला प्रशासन भी मुख दर्शक बनी रही। सैकड़ो की संख्या में बिना सोशल डिस्टेंस के कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित रहें।

पूर्व जिलाध्यक्ष, सैडो सांसद व पूर्व विधायक रहें कार्यक्रम से नदारत…

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में अभी गुटबाजी शुरू हो गई. कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर, सैड़ो सांसद शेखर भारद्वाज एर्वं अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहु ने कार्यक्रम से दूरीयां बनाये रखीं . वे कार्यक्रम में नही दिखें. इस तरह पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के कार्यक्रम से दूरी बना लेना गुटबाजी साफ दिखाई दे रही हैं।

कांग्रेसीयों से ज्यादा अकलतरा क्षेत्र के भाजपाई दिखे कार्यक्रम में…

शहर के हर एक चौक चौराहों में आज एक ही चर्चा रही कि जिलाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से ज्यादा अकलतरा विधान सभा क्षेत्र के भाजपाई ज्यादा नजर आये। अब लोग ऐसा क्यो कह रहे हैं ये वो ही जाने ..लेकिन कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नदारत दिखें। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में ओ उत्साह नही दिखा जो पहले के कार्यक्रमों मे देखने को मिलता था।

दावेदारी करना हैं तो छोड़ना होगा जिलाध्यक्ष का पद…

जिला कांग्रेस कमेंटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की अकलतरा विधानसभा से दावेदारी की बात भी सामने आते रहती हैं। अगर अकलतरा विधानसभा से विधानसभा की दावेदारी करते हुए टिकट की मांग की जाती है तो आगामी समय में जिलाध्यक्ष का पद को छोड़ना होगा। जिस प्रकार काग्रेंस पार्टी में जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी बनाये जाने पर पद से इस्तीफा देना पड़ता हैं।