छत्तीसगढ़ : विवाद के बाद वारदात.. पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा.. हुई मौत

जांजगीर-चांपा। ज़िले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम-राहौद का है। मृतका का नाम जमुना बाई बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया।

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी पति लखनलाल यादव को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।