बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू, नारायण चंदेल, विजय बघेल सहित अजय चंद्राकर के नाम की चर्चा

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव को देखते बीजेपी अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। जिसमे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विजय बघेल, अजय चंद्राकर का नाम जोरो से चल रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम बनाकर भाजपा ने नया दांव खेला है। वहीं, OBC कोटे से अरुण साव और ब्राह्मण समाज से विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाकर सभी वर्ग को साधने की कोशिश की है। साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। माना जा रहा है कि एक बार फिर OBC वर्ग से ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।

2024 में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में संगठन के साथ जनता के बीच छवि बनाए रखने के लिए OBC वर्ग से नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम चल रहा है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष रहे नारायण चंदेल और अजय चंद्राकर का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है।