होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में इंडक्सन कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन.. छह दिवसीय तक रहेगा आयोजित..

अंबिकापुर। स्थानीय होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज अम्बिकापुर में आज नवप्रवेशी छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्सन कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की छात्रा ऐश्वर्या एवं समूह ने प्रार्थना नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। स्वागत गीत साक्षी तिर्की औऱ साथियों ने प्रस्तुत किया। बोल थे, सुर से सुर मिला है गाएँ मंगल गान।

अतिथि अम्बिकाबाणी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ दीपक सराठे एवं फटाफट न्यूज से रजत सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्राचार्य नें सम्मानित किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ,”हमारा महाविद्यालय महिला शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय की अनेक छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी महती सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हमारा महाविद्यालय छात्राओं के हित मे कई जागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहा है।”

IMG 20220919 WA0015

कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ. ऊषा शुक्ला विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र ने छात्राओं को बीएससी डिग्री प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छह प्रकार के प्रोग्राम से छात्राओं को अवगत कराया।

उप प्राचार्य डॉ सिस्टर मंजू ने महाविद्यालय के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी डीन डॉ. कल्पना गुहा ने किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन साहिबा परवीन सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही।