
रायपुर। एक सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर स्थित है। मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति पर बना हुआ है। इस सिस्टम के उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इसके कारण प्रदेश के दुर्ग, रायपुर संभाग के उत्तरी भाग बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग मुख्यतः प्रभावित रहने की संभावना है। आज 26 अगस्त को प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें-
Chhattisgarh COVID-19 Update : देर रात 142 के बाद 1287 एक दिन में…मौत का आंकड़ा 12+3….ग्रामीण इलाकों में मरीज़ मिलने से दहशत