अम्बिकापुर में यहां से सप्लाई होती थी नशीली दवाइयां… दो पकड़ाएं तो, दो और का खुला राज

अम्बिकापुर। गांधीनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने नशीली इंजेक्शन का सप्लाई करने वाले दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

सरगुजा जिले में पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गांधीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशीली इंजेक्शन का सप्लाई करने वाले दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल कुछ दिनों पहले गांधीनगर पुलिस ने एक महिला और पुरुष को नशीली इंजेक्शन बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से जब पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी से वे नशीली इंजेक्शन लेकर अंबिकापुर आते थे।

वही आरोपियों ने यह भी बताया कि कटनी स्थित दवाई दुकान का एक संचालक उन्हें नशीली इंजेक्शन का सप्लाई करता है। इस बात की जानकारी लगते ही गांधीनगर पुलिस की टीम कटनी के लिए रवाना हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों से मिले सूचना के आधार पर दवा दुकान में छापामार की कार्यवाही कर दवा दुकान के संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और अंबिकापुर लेकर आई।

इसके बाद गांधीनगर पुलिस ने नशीली इंजेक्शन के सप्लायरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है।