जांजगीर-चांपा. मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत कांग्रेस 17 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी. पार्टी ने इसे केंद्र की मोदी सरकार की कथित किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष बताया है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, कान में लगा था हेडफोन
कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मजदूरों और किसानों के लिए रोजगार का मजबूत आधार है, लेकिन योजना में किए जा रहे बदलावों से गांवों में काम और मजदूरी दोनों पर असर पड़ रहा है. पार्टी का आरोप है कि इससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका संकट में पड़ सकती है. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करेगी और प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाएगी.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: इकलौते बेटे की मौत ने तोड़ दिया हौसला, सदमे में माता-पिता ने भी दे दी जान
इस आंदोलन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के विधायक व्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह और शेषराज हरवंश की उपस्थिति तय बताई जा रही है.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं.
