Chhattisgarh News: चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिला मानदेय, जिन्हें नहीं मिला मानदेय करें ये काम.!

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गया हैं। इसके साथ ही आचार संहिता का प्रभाव ही खत्म हो गया हैं। वहीं, इस चुनाव में 1509 मतदान केंद्र में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी-अधिकारियों की कुल संख्या 6036 हैं। इसमें अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी की मानदेय 13 मई को भुगतान कर दिया गया हैं। जिनमें पीठासीन अधिकारी 1200 रूपए के दर से एवं मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 को 900 रुपए की दर से कुल  5885100 रूपए की राशि भुगतान किया गया हैं। इसके अतिरिक्त 1811 पुलिस सुरक्षाकर्मी को 900 की दर से 1629900 रूपए की राशि तथा 132 पुलिस सेक्टर अधिकारी को 7500 रुपए की दर से 990000 रुपए  की राशि भुगतान किया गया हैं।

इसी तरह पुलिस अधीक्षक दुर्ग को कुल  2619990 रुपए की राशि का चेक जारी किया गया। 134 सेक्टर अधिकारियों 7500 रूपए की दर से 100500 रूपए तथा बी.एल.ओ. को 750 रूपए की दर से कुल राशि 1110000 तथा माईक्रो आब्जर्वर मतदान दिवस कार्य में लगे हुए 1200 रूपए की दर से कुल मानदेय राशि 106800 रूपए का भुगतान 20 मई 2024 को किया गया हैं। इसी प्रकार एम.सी.एम.सी. में कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को 1200/100 रुपए की दर से कुल राशि 20400 रूपए, व्यय अनुवीक्षण सेल (ए.ई.ओ., लेखा टीम, एफ.एस.टी., एस.एस.टी. वी.एस.टी., वी.वी.टी.) के अधिकारी/कर्मचारी को 7500/1200/100 रूपए की दर से 509600 रूपए की कुल राशि, होम वोटिंग के अधिकारी कर्मचारी को 1200/900 रूपए की दर से 101400 रूपए कुल राशि तथा वाहन प्रभारी को 900 रूपए की दर से 240300 रूपए की कुल राशि, कॉल सेंटर के अधिकारी/कर्मचारी को 1000 रूपए की दर से 13000 रूपए की कुल राशि, वाहन चालकों को 900 रूपए की दर से 51400 रूपए कुल राशि का भुगतान किया गया।

इसके अतिरिक्त मतगणना कार्य के लिए नियोजित 348 सुरक्षा कर्मियों को 400 रूपए की दर से 139200 रूपए की कुल राशि का भुगतान किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग द्वारा 73 वाहन मालिकों के खाते में हुई त्रुटि को सुधार कर प्रस्तुत किया गया। संबंधितों के खाते में 1113088 रुपए की राशि भुगतान किया गया। इसके साथ ही, 36 अन्य वाहन जिनके खाते पूर्व में प्राप्त नही हुए थे उनके बैंक खाते में राशि 240103 रूपए जमा किया गया हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार यदि किसी अधिकारी / कर्मचारी का मानदेय प्राप्त नही हुआ हैं। वे जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में आवेदन के साथ जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़िए –Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 8वीं 10वीं पास अभ्यर्थी इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

PM और मंत्री पद व गोपनीयता की क्यों लेते हैं शपथ? अगर तोड़ दिया तो क्या होगा

Modi Cabinet 3.0: किसके-किसके पास आया शपथ ग्रहण के लिए फोन, एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट

क्या आप दोपहर में सोते हैं? जानिए- फायदे और नुकसान, आपको क्या करना चाहिए