रायगढ़/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रायगढ़ जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने तीन दिनों के स्थानीय अवकाश की घोषणा करते हुए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को रथयात्रा, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी और 9 नवंबर 2026 को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर कार्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उप-कोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होंगे। सभी संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शासकीय कार्य व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
इधर, सूरजपुर जिले में भी वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को करमा ढोल ग्यारस, 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा और 20 नवंबर 2026 को देव उठनी एकादशी एवं नामदेव जयंती के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
इस तरह रायगढ़ और सूरजपुर दोनों जिलों में त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी कर दी है, जिससे आम नागरिकों और शासकीय कर्मचारियों को पहले से ही अपनी योजनाएं बनाने में सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें –
