छत्तीसगढ़ : कोरोना से इंस्पेक्टर की मौत… विशेष शाखा में थे पदस्थ..

कोरबा। ज़िले में पुलिस विभाग के विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक की कोरोना से मौत हो गयी है। निरीक्षक सुमंत राम सोनवानी जांजगीर-चांपा जिले के परसाही बाना थाना अकलतरा के निवासी थे।

Random Image

निरीक्षक सुमंत सोनवानी कोरबा में विशेष शाखा में पदस्थ थे। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज़ चल रहा था। इसी दौरान आज सुबह कोरबा में निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया है।