छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व विधायक राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर जताया शोक…

रायपुर: पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश विधानसभा में सात बार विधायक रह चुके, वन विकास निगम अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के चाचा राजा महेंद्र बहादुर सिंह की आज कोरोना की वजह से मौत हो गई ।

Random Image

जिस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बसना के पूर्व विधायक राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।

डॉ महंत ने कहा राजा महेंद्र बहादुर सिंह के निधन का समाचार दुखद है। महेंद्र बहादुर सिंह हसमुख मिजाज तथा बसना क्षेत्र के विकास को सदैव चिंतित रहते थे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहा करते थे।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दें तथा परिजन एवं अनेकों अनेक उनके शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।