Breaking: सर्चिंग पर निकले जवानों ने 2 ईनामी नक्सलियों को किया गिरफ्तार.. SP कर रहे प्रेस कांफ्रेंस!..

धमतरी..जिला पुलिस ने आज दो ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..पुलिस ने सर्चिंग के दौरान इन दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से भरमार बन्दूक व नक्सल साहित्य समेत अन्य सामग्री बरामद की है..

IMG 20190401 WA0010

पुलिस सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्सलियों के सीता नदी एरिया कमेटी के कमांडर व 5 लाख के ईनामी नक्सली अजित मोड़ियम और उसके साथी 1 लाख के ईनामी नक्सली रामसू कुंजाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..यही नही पुलिस ने इन ईनामी नक्सलियों के कब्जे से भरमार बन्दूक समेत नक्सल साहित्य व अन्य सामग्री बरामद की है..जिसके बाद पुलिस जिले सिहावा क्षेत्र में नक्सलियों के कॉरिडोर को ध्वस्त करने की बात कह रही है..

बता दे कि पुलिस गिरफ्त में आये इन दोनों नक्सलियों ने धमतरी,कोंडागांव,कांकेर और गरियाबंद जिले में कई नक्सली वारदातों में शामिल थे..और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते जंगलो में छिपकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की रणनीति तैयार कर रहे थे..जिस पर पुलिस ने इनके नापाक मंसूबो पर पानी फेर इन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है..