Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज किया गया है। आज सुबह 9:09 बजे कोरबा के आस पास लोगों ने धरती हिलते हुए महसूस किया है। भूकंप का केंद्र कोरबा पश्चिम के जमीन के नीचे 5 किलोमीटर अंदर रिकॉर्ड किया गया है।
![img 20230813 wa00054513356720833743876](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/08/img-20230813-wa00054513356720833743876-576x1024.jpg)
![img 20230813 wa00043491238095198021108](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/08/img-20230813-wa00043491238095198021108-576x1024.jpg)
इस भूकंप से अब तक किसी भी प्रकार की जनहानी की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप से कोरबा के दहला पसान क्षेत्र के कच्चे, पक्के मकान में दरार पड़ी है। कोरबा के अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
![img 20230813 wa00008548876170079881866](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/08/img-20230813-wa00008548876170079881866-768x1024.jpg)
![img 20230813 wa0006259502647512585828](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/08/img-20230813-wa0006259502647512585828-768x1024.jpg)