
आयुष जायसवाल, सूरजपुर। आज शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 विधायकों को संसदीय सचिव की शपथ दिलाएंगे।
इसी कड़ी में एक नाम भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े का भी है, जो आज संसदीय सचिव की शपथ लेंगे। ग़ौरतलब है की पहली बार भटगांव विधानसभा को छत्तीसगढ़ शासन में नेतृत्व का मौका मिलेगा। वही संसदीय सचिव की नामो की घोषणा होते ही पूरे भटगांव विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
विदित हो कि भटगांव विधानसभा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा भी है। जहाँ से विधायक पारस नाथ राजवाड़े लगातार दूसरी बार जीतकर विधायक बने है।
साथ ही 15 संसदीय सचिव में केवल भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े व सामरी विधायक चिंतामणि महराज ही पुराने विधायक है, अर्थात दूसरी बार जीतकर गए है। बाकी 12 अन्य पहली बार विधायक बने है।
गौरतलब है कि भटगांव विधानसभा पूर्व में भाजपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2013 के तत्कालीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नए चेहरे की तलाश में ग्राम बतरा निवासी पारस नाथ राजवाड़े को टिकट दिया था। जिसमे उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विधायक पारस नाथ राजवाड़े भाजपा की दिग्गज नेत्री रजनी रविशंकर त्रिपाठी को हराते हुए लगातार दो बार विजयी हुए है।
वही संसदीय सचिव बनाए जाने पर विधायक पारस नाथ राजवाड़े द्वारा मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। वही उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने की बात कही है।




