VIDEO: आखिर ऐसा क्या कहा लखमा दादी ने..की गूँजने लगे ठहाके..अपनी बात भी रखी..और फिर बरस पड़े Ex CM पर…

Balrampur -ramanujganj:..(कृष्णमोहन कुमार)…किसान महासम्मेलन के कार्यक्रम में पहुँचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने न केवल अपने चीर -परिचित अंदाज में भूपेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा..बल्कि वे अपने संबोधन के दौरान किसानों का मनोरंजन करते भी दिखे, और किसान महासम्मेलन ठहाकों से गूंज उठा। मंत्री लखमा यही नही रुके वे केंद्र की मोदी सरकार पर भी बरसे।

दरअसल, महराजगंज में आयोजित किसान महासम्मेलन के केंद्र बिंदु मंत्री लखमा ही रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद हर वह सख्स मंत्री लखमा को सुनने आतुर थे, और जैसे ही आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कमान सम्हाली ..उन्होंने प्रदेश के भूपेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री लखमा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से लेकर निर्वाचित ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का जिक्र करते हुए। प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओ पर जोर देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर निशाना साधा।
वही, मंत्री लखमा ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि रमन सरकार के पुलिस मंत्री को यहाँ की जनता पहले ढूंढ़ते -ढूंढते थक जाती थी। लेकिन, बृहस्पत सिंह गांव में रहते हैं।

बता दे कि, प्रदेश के कृषि विकास मंत्री रविन्द्र चौबे व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने 30 करोड़ 98 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन, गोबर पेंट यूनिट व मिलेट मिशन योजना के तहत सेहत बाजार का लोकार्पण किया गया हैं। देखिए वीडियो-