
बलरामपुर.. जिला अस्पताल में लम्बे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण गर्भवती माताओं को इलाज के लिये बाहर अन्य जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन अब जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गयी है। कृषि रामविचार नेताम और कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के अथक प्रयास से जिला खनिज न्यास मद से डॉ. शुभम मित्रा (डीएनबी) की नियुक्ति हुई है। डॉ. मित्रा ने जिला अस्पताल में अपनी उपस्थिति देकर काम भी शुरू कर दिया है।
24 मई को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान में उनके द्वारा जिले के गर्भवती माताओं का जांच कर परामर्श दिया गया। 27 मई 2025 की लम्बे समय से बंद पड़े सर्जरी को फिर से शुरू किया गया। अभी तक जिले के सभी गर्भवती माता जिनको ऑपरेशन की जरुरत पड़ती थी उन्हें अंबिकापुर जिला अस्पताल भेजा जाता था, लेकिन अब यह सुविधा जिला अस्पताल बलरामपुर में ही शुरू हो गयी है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा की जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होना जिले के लिए उपलब्धि है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के आ जाने से जिले के सभी गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार मिलेगा।
डॉ. शशांक ने बताया की डॉ. मित्रा के द्वारा प्रसूति वार्ड में भर्ती महिला नीलम मिंज जिनकी उम्र 25 वर्ष का मेजर सर्जरी किया गया, सर्जरी सफल रहा जिसमे माँ व बच्चे दोनों स्वस्थ हैं, बच्चे का वजन 3.2 किलोग्राम है व चिकित्सकों के निगरानी में है। सर्जरी दौरान डॉ. शुभम मिश्रा के साथ डॉ. चैतन्य, डॉ. रूपक कुमार, डॉ. अनिमेष, डॉ. विवेक सेंगर, डॉ. शांति, प्रमिला भगत, सुनील यादव, उदय मंडल उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने जिला अस्पताल व टीम के सभी सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को असुविधा हो रही थी, अब निश्चित ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा।