WATCH VIDEO: आस्ट्रेलिया दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्काई डाइविंग का उठाया लुत्फ, अब हो रहा VIDEO वायरल

अम्बिकापुर..छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव से पहले आस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इतना ही नहीं, टीएस सिंहदेव ने आस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग भी की। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।


बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया की सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का अध्ययन करेंगे। इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ऑस्ट्रेलिया के संबंधित अधिकारियों और योजना से जुड़े बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात करने वाले हैं। साथ ही साथ, वहां के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी सिंहदेव बातचीत करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों से भी सिहंदेव की मुलाकात होगी।

विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि “ऑस्ट्रेलिया की यह आधिकारिक यात्रा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसके संबंध में सहमति मिली हैं। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल भारत से तीन गुना हैं, और छत्तीसगढ़ से तो 20 गुना बड़ा हैं। हालांकि, इस भौगोलिक क्षेत्र में हमारी आबादी करीब करीब समान हैं। वहां का सिस्टम क्या हैं? प्रारंभिक जानकारी हैं कि, वहां 2 फीसदी टैक्स और फिर सेस लगाया जाता हैं। इसी टैक्स से लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। तो उनका सिस्टम कैसा हैं, और चलता कैसा हैं। आर्थिक आवश्कताएं हैं, तो अतिरिक्त टैक्स की जरूरत पड़ेगी या जो वर्तमान आय के स्त्रोत हैं। छत्तीसगढ़ में वह पर्याप्त रहेंगे।


देखिए VIDEO –