सरगुजा: अज्ञात वृद्ध की लाश का नही हुआ शिनाख्त, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार


सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

अम्बिकापुर. ग्राम आमाटोली के खेत मे मिली अज्ञात वृद्ध की शव का शिनाख्त नही हो पाया। शिनाख्त नहीं होने के अभाव में पुलिस द्वारा नगर पंचायत के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि ग्राम आमाटोली में एक अज्ञात वृद्ध की लाश पाई गई थी। वृद्ध की उम्र लगभग 60-65 के आसपास थी और उसकी लाश खेत के अंदर कीचड़ में पड़ी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कीचड़ से बाहर निकलवा कर उसे पानी से धोने के बाद लोगो से उसकी पहचान कराई थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोग उसे नही पहचान पाये। वृद्ध कब और कैसे आमाटोली पहुँचा इसका सुराग लगाने पुलिस ने काफी हाथ पैर मारे लेकिन कोई सुराग हाथ नही लगा। अंत मे पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को हॉस्पिटल के मर्च्युरी में रखवा दिया था। 24 घँटे बाद भी अज्ञात वृद्ध की शव का शिनाख्त नही होने पर पुलिस ने नगर पंचायत के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाईल नम्बर मिला था। जिस पर संपर्क करने के बाद पता चला कि ये कोरिया जिले के कोटाडोल में रहते हुए मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। इसके स्थायी निवास के बारे में वहाँ के लोगो को भी पता नही है। जिनका मोबाईल नम्बर मृतक के पास से मिला है उन्हें बुलाया गया है। उनके आने के बाद शायद कुछ पता चल सके।