Surguja News: मिशन मिलेट के तहत लघु धान्य फसल का पैदावार बढ़ाने किसानों को किया गया जागरूक


सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: मिशन मिलेट के तहत रागी कोदो कुटकी ज्वार बाजरा जैसे लघु धान्य फसल को बढ़ावा देने ग्राम पंचायत भवन पेटला में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक एवं मुख्य वक्ता डॉ सी पी रहंगराले, डॉ संतोष साहू ने मिशन मिलेट के तहत लघु धान्य फसल के बारे में किसानों को विस्तार से बताया और रागी कोदो कुटकी जैसे मोटे अनाज की खेती करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान कृषि विभाग के एडीओ संतोष बेक एवं आरएईओ जे पी नाग ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लघु धान्य फसल को बढ़ावा देने कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गाँवो में किसानों को बैठक कर इससे होने वाले लाभ और महत्व के बारे में बताते हुए इसकी खेती को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों को रागी और कोदो की खेती के लिए निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे किसान जागरूक हो रहे है और लघु धान्य फसल की खेती के प्रति आकर्षित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि लघु धान्य फसल की खेती के इच्छुक किसान अपने क्षेत्र की आरएईओ या फिर कृषि विभाग से संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर सरपंच रमेश बड़ा, सचिव लोभन राम समेत काफी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।