Surguja News: सीतापुर नगर पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री का हुआ भव्य स्वागत



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बड़ी जिम्मेदार सौंपने के बाद नगर पहुँचे प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा के नगर में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपाइयों ने प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए फूलों से उन्हें लाद दिया। अपने इस स्वागत से अभिभूत प्रदेश मंत्री ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस भरोषे के साथ मुझे ये जिम्मेदारी दी गई है। मैं उसका पूरी तरह पालन करूँगा और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री होने के नाते हमेशा किसानों के हित के लिए आवाज बुलंद करता रहूंगा।

कार्यक्रम को जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, राजाराम भगत, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, जन्मजेय मिश्रा, प्रभात खलखो, रजनीश पांडेय, अमित गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नेमलाल गुप्ता, अनुज एक्का, नीरू मिस्त्री, भगत सिंह, रामदयाल चौहान, बिंदु भगत, धर्मेंद्र अग्रवाल, कुंजबिहारी गुप्ता, अजित नामदेव, सेतराम बड़ा, निखिल सिंह, दिव्यप्रकाश, खेमानिधि शाह, विवेक चौहान, विन्ध्येश्वरी ठाकुर, विनोद गुप्ता, ब्रम्हानंद बेहरा, महानंद गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।