सरगुजा कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारी/ कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक…

Ambikapur: अंबिकापुर कलेक्टर ने समस्त शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी हैं। दरअसल, विधानसभा सचिवालय के पत्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के 16वाँ सत्र 1 मार्च से लेकर 24 मार्च तक निर्धारित हैं। इसलिए सरगुजा जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के छुट्टी पर 20 फरवरी से 31 मार्च तक रोक लगाया गया हैं।

सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया हैं कि, विधानसभा सत्रावधि के दौरान सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय/ मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें। बहुत जरूरी कार्य से छुट्टी में जाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित में अनुमति लेना जरूरी हैं।

पढ़िए आदेश –

IMG 20230220 WA0048