सरगुजा में राहुल गांधी का स्वागत, विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यकताओं ने दिखाया दम; हजारों लोग देखने पहुंचे..!

क्रांति रावत
उदयपुर से फटाफट न्यूज के लिए



अम्बिकापुर. Bharat Jodo Nyay Yatra in Surguja: रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शिवनगर सूरजपुर से सरगुजा जिला के उदयपुर पहुंची। जहां हजारों की संख्या में मौजुद कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने राहुल गांधी और टीम कांगेस के लोगों का भव्य स्वागत किया।

उदयपुर के लोग सुबह 8 बजे से अपने नेता का इंतजार कर रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद सुबह 9.30 बजे करीब राहुल गांधी का काफिला उदयपुर पहुंचा। उनके साथ लाल कलर की खुली जीप में सचिन पायलट और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव मौजूद रहे।

img 20240213 wa00234952566201174063936

हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुये राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये दिल से धन्यवाद जताया और कहा पूरे देश भारत जोड़ो यात्रा का हमारा लक्ष्य था, जो देश में नफरत फैलाई जा रही है हिंसा फलाई जा रही है। उसके खिलाफ हम लोगों को सुने और नफरत को मोहब्बत से काटे, नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। इसलिए हमने नारा दिया नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना।

राहुल गांधी ने कहा पिछली यात्रा में हमने चार हजार किलोमीटर की यात्रा की। इस यात्रा से हमें पता चला की हिंसा का कारण अन्याय है, देश में आर्थिक अन्याय सहित अलग अलग अन्याय हो रहे है। उन्होने आरोप लगाया की चाहे एयरपोर्ट पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर या जंगल हो, जहां भी हिंदुस्तान में कोई धन है वो सरकार अदानी जी के हवाले कर दी।

img 20240213 wa00227597211034685955101

राहुल ने कहा आपको आदिवासी क्यों कहा जाता है पूछते हुये उन्होने ग्रामीणों के बीच से एक आदिवासी युवक को अपने बगल में बैठाया, फिर आदिवासियों के बारे में विस्तार से बात की और कहा बीजेपी कहती है आप आदिवासी नहीं वनवासी हो। आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों की आबादी के हिसाब हिस्सेदारी 73 प्रतिशत है। फिर भी हिन्दुस्तान के 200 बड़ी कंपनियों के मालिकों में एक भी आदिवासी नहीं है।

इसी तरह से आंकड़ों की बात करते हुये जीएसटी और नोटबंदी पर भी बहुत सी चर्चाएं की और इनका फायदा बड़ी कम्पनियों को होने का आरोप लगाया है। चंद मुट्ठी भर लोगों की गिरफ्त से निजात दिलाने की बात कहते हुए न्याय यात्रा को जारी रखने की बात भी उन्होंने कही। 
   

रैली के आगमन से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धार्थ सिंहदेव, शेखर सिंह देव, राजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रोहित टेकाम, राम सिंह, भोजवंती सिंह, नीरज मिश्रा विभा सिंह, द्वारिका यादव, जगदीश जायसवाल, बबन रवि तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को एकजुट कर कार्यक्रम स्थल तक लोगों को लाया गया।
  

पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने भी कार्यकर्ताओं और आम लोगों का अभिवादन किया। कार्यक्रम स्थल पर अलग अलग गांव से आए शैला नृत्य दल के लोगों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और अपने नेता आने तक लोगों को बांधे रखा।
   

सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, एसडीओपी अखिलेश कौशिक और थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के साथ मौके पर मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़िए – Chhattisgarh Job Alert: लेखापाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य के पदों पर भर्ती… 5 मार्च अंतिम तिथि, जानिए डीटेल

Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 12 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख़ तक करें आवेदन!

Teacher Recruitment In ITI College: आईटीआई कॉलेज में टीचर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें आवेदन