Chhattisgarh News: कीचड़ में सनी खेत में मिली वृद्ध की लाश, अब तक शिनाख्त नहीं

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

अम्बिकापुर. ग्राम आमाटोली में एक अज्ञात वृद्ध की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। वृद्ध की उम्र 60 से 65 के बीच बताई जा रही है, जो खेत के अंदर कीचड़ में मृत पाया गया। सरपंच द्वारा सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है। इस अज्ञात लाश को लेकर पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है ताकि शिनाख्ती के बाद शव परिजनों को सौंपा जा सके।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमाटोली में एक अज्ञात वृद्ध की लाश पाई गई है। वृद्ध की उम्र 65 के आसपास बताई जा रही है जो खेत के अंदर कीचड़ में मृत पाया गया। वृद्ध कब और कैसे वहाँ पहुँचा? इस बात की जानकारी किसी को नही है। सुबह जब ग्रामीण मवेशी चराने जा रहे थे तब उन्होंने खेत मे वृद्ध की लाश देखी और सरपंच को अवगत कराया। सरपंच द्वारा सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुँची, तो वृद्ध का शव कीचड़ से पूरी तरह लथपथ था।

उसे कीचड़ से बाहर निकालकर उसके चेहरे को पानी से धोने के बाद लोगो से उसकी शिनाख्त कराई गई, लेकिन वहाँ मौजूद लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पुलिस ने वृद्ध के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस वृद्ध के शव की शिनाख्त कराने भरसक कोशिश कर रही हैं ताकि शिनाख्ती के बाद शव परिजनों को सौंपा जा सके।