छत्तीसगढ़: विशेष समुदाय के युवक, नाबालिग छात्रों को भगाकर लेकर जा रहे थे अपने साथ.. मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से नाबालिग लड़कियों को भगाने की खबर सामने आई हैं। जहां विषेश समुदाय के युवकों पर हिन्दू समुदाय की नाबालिग लड़कियों को भागकर ले जाने का केस दर्ज हुआ हैं। जिसका पता चलने पर नाबालिग लड़कियों के परिजनों की शिकायत के बाद रघुनाथपुर चौकी में अपराध दर्ज कर युवकों को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

जानिए क्या हैं पूरा मामला –

दरसअल, सरगुजा जिले के रघुनाथपुर की रहने वाली 2 नाबालिग लड़कियां परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई हुई थी। दोनों लड़कियों का उम्र 16 साल हैं। दोनों स्थानीय स्कूल में कक्षा 9 वीं में पढ़ते थे। जहां से परीक्षा खत्म होने के बाद 2 विशेष समुदाय के लड़को द्वारा स्कूल से 2 बजे लड़कियों को कार में बैठाकर रांची ले जाया गया। इधर, परिजनों को पता चलने पर तत्काल पुलिस चौकी रघुनाथपुर को दी गई। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कॉल डिटेल सहित तकनीकी माध्यम से लड़कियों को पता लगाने में सफलता हासिल हुई। जिसके बाद रांची पुलिस द्वारा आरोपी और लड़कियों को बरामद कर लिया गया हैं।

इधर, गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम करने की कोशिश की गई। लेकिन, सरगुजा पुलिस द्वारा सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों द्वारा आरोपियों के घरों में पत्थर बाजी सहित आग लगाने की कोशिश भी की गई। वहीं, इलाके के लोगों द्वारा एक दिन का दुकान बंद का आह्वान किया गया हैं। सरगुजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। और आगे की जांच में पुलिस जुट गई हैं।

स्थानीय निवासी विकास कुमार गुप्ता बताते हैं कि, यहां के 2 नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर सुनियोजित तरीके से लव जिहाद के चंगुल में फंसाकर 2 मुस्लिम लड़कों द्वारा रांची ले जाया गया था। इस संबंध में पूरे हिंदू समुदाय के लोग इकट्ठा हुए हैं। रात से ही हिंदू समुदाय के लोग कई जगहों पर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि, जल्द से जल्द हमारी बच्चियों घर वापस आ जाए। इस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बहुत जल्द वापस लाया गया। लेकिन, हमारे मांगे अभी तक पूरा नहीं हो पाया हैं। हमारे मांग हैं कि, पुलिस चौकी रघुनाथपुर से ही उन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। हिंदू समुदाय के लोग देखना चाहते हैं कि, ऐसी दरिंदगी करने वाले आरोपी कौन-कौन हैं। और उनके सहयोगी आरोपियों को भी पकड़े। क्योंकि, इससे पहले नाबालिग लड़कियों को धमकी भी दिया गया था। कि, मुस्लिम लड़कों के रिलेशनशिप में आ जाएं अन्यथा और भी तरीका आता हैं। ये सोचा समझा षड्यंत्र भी हो सकता हैं। इसलिए इस मामले में सन लिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो।

वहीं, विपिन अग्रवाल ने कहा कि, इस क्षेत्र में दुकान बंद करने का में कारण यह हैं कि, हमारे क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को मुसलमान लड़कों के द्वारा भगाकर ले जाया गया हैं। उनके गिरफ्तारी के उपलक्ष में दुकान बंद कराया गया हैं। और लड़कियां सही सलामत अपने घर पहुंचे। इसके साथ ही, पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। जिसे आरोपियों को सबक मिले। ताकि इस क्षेत्र में इस तरह की घटना न हो।

इधर, इस मामले में अमोलक सिंह ढिल्लो एडिशनल एसपी सरगुजा ने बताया कि, रघुनाथपुर चौकी में कल दो 363, 366 IPC की धारा कायम की गई हैं। नाबालिक पीड़िता को अन्य जगह ले जाने की यह मामला हैं। इस मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम रात को ही टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। और लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रघुनाथपुर पुलिस चौकी की सेंसिटिव जगह पर भारी संख्या में पुलिस भर तैनात किया गया था। जहां स्थिति सामान्य हैं।

खबरें और भी हैं….

अप्रैल-मई का एक साथ चावल आपके नाम से कितना किलोग्राम आया हैं! राशन कार्ड हितग्राही डायरेक्ट इस Link से करें चेक!

Mahtari Vandan Yojana: आज आएगी महतारियों के खाते में 1000 रुपए, महतारी वंदन योजना के तहत् 70 लाख महिलाओं के खाते में दूसरी किस्त आएंगे 1-1 हजार रुपए

बीएड डिग्री वाले सहायक शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सुनाया ये बड़ा फैसला; पढ़िए पूरी खबर

PM Kisan Yojana: ऐसे करें पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन, आपके खाते में भी आएगी 17वीं किस्त की पैसा

CG-स्कूलों के बाद आंगनवाड़ी केन्द्रों की संचालन के Time Table बदला, अब इतने बजे से खुलेगा केन्द्र