आज़ादी का अमृत महोत्सव पर क्रिएशन ग्रुप का अभिनव आयोजन, 75 विभूतियां सरगुजा अमृत सम्मान से सम्मानित



अम्बिकापुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव का उल्लास हर जगह छाया हुआ है। शहर के व्हाट्सप्प ग्रुप क्रिएशन ने इस अवसर को अपने सदस्यों और नगर की यादो में अविस्मरणीय बनाने के लिए सरगुजा अमृत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। क्रिएशन ग्रुप द्वारा विभिन्न क्षेत्रो से 75 ऐसी विभूतियों का सम्मान किया। जिन्होंने पिछले 75 सालो में सरगुजा में अपने कर्म से अमृत बरसाया है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को अम्बिकापुर के माता राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के सभागार में क्रिएशन ग्रूप द्वारा सरगुजा अंचल में आज़ादी के बाद से अद्यपर्यंत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय व अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों का सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले 75 व्यक्ति व संगठनों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, चिकित्सक, समाज सेवी व्यक्ति व संगठन, लेखन, प्रसारण, कला संगीत, शिक्षा, राजनीति, खेल एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा देने वाले लोग व संगठन सम्मिलित थे। जिन्होंने सरगुजा संभाग के वर्तमान स्वरूप को गढ़ने में अपनी महती भूमिका निभाई है।

उक्त सम्मान समारोह में राष्ट्रभक्ती गीतों पर ग्रूप के सदस्यों द्वारा तैयार मनमोहक वीडियो प्रसारित किए गए। साथ ही ग्रूप के सदस्यों व बच्चों द्वारा नृत्य व नाटकों के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया गया। गौरतलब है कि क्रिएशन ग्रूप प्रबुद्ध जनों का एक वॉट्सएप ग्रूप है। जिसके एडमिन सैयद अल्ताफ़ हुसैन हैं।

इस आयोजन की परिकल्पना आयोजन अध्यक्ष डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार, जो कि लेजर हॉस्पिटल के संचालक है और क्रिएशन ग्रुप के सदस्य ने की थी। डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की आयोजन कभी भी अकेले नहीं किया जा सकता। दोस्तों ने हर तरह से मदद की ख़ासतौर से सैयद अख़्तर, रविंद्र तिवारी, अशोक जिंदल, सुधीर सिंह, जयेश वर्मा, बीनूँ मथाई और दिवाकर उपाध्याय ने इसके लिए खूब मेहनत की।

क्रिएशन की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम के लिए दिन रात श्रम कर अल्प समय में सफल आयोजन को अंजाम दिया। सरगुजा अमृत सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम को डॉ अपेक्षा सिंह और डा शबनम खानम के नेतृत्व में लतिका सिंह, लेखा सर्राफ, राखी चक्रवर्ती, प्रगति दीक्षित और प्रणव चक्रवर्ती की टीम ने सफल बनाने के लिए खूब श्रम किया और बढ़िया प्रस्तुति करवाई। क्रीएशन परिवार के ढ़ेर सारे बच्चों ने बहुत बढ़िया प्रस्तुति दी। डा अपेक्षा, स्वेच्छा सिंह, राखी चक्रवर्ती और प्रगति दीक्षित की देश भक्ति गींतो पर जोशीले नृत्य ने सभा में जोश भर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शबनम खानम व संदीप पैकरा के नेतृत्व में संचालकों की टीम ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान से हुई और फिर इंदू सिंह ने राजकीय गीत गाकर पहली प्रस्तुति दी। इसके बाद सम्मान समारोह में संत गहिरा गुरु, काका लरंग साय, स्वर्गीय यूस सिंह देव, पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह, डॉ बीट्राइस, डॉ शभु शरण सिंह सहित 75 विभूतियों को स्मृत चिन्ह व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रप्रेम की थीम और सरगुजा की विरासत से तैयार पूरा कार्यक्रम अपनी तरह का अनूठा प्रयास था। लेखराज अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी और पुनीत सिंह, डॉ अभिजीत जैन, डॉ दीप्ति पाठक, पूनम पांडेय, रमाकान्त राय, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नाज़िम खान सहित सभी क्रीएशन सदस्यों ने इस कार्यक्रम के लिए सहयोग किया। सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस कार्यक्रम की प्रशंसा हो रही है और सभी लोग पुरुस्कृत लोंगो के बिना भेदभाव के चयन से संतुष्ट है। आयोजन अध्यक्ष ड़ा गहरवार और ग्रूप ऐड्मिन अलताफ़ हुसैन ने सभी दान दाताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।