स्वास्थ्य कर्मचारियों को 3 माह से नही मिला सैलरी, उधार लेने व जेवरात बेचने को हैं मजबूर,अब करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल

Ambikapur: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सरगुजा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 3 महीने से तनख्वाह नहीं मिला हैं। जिसको लेकर अब कर्मचारियों ने आंदोलन और हड़ताल करने की चेतावनी दी हैं। बता दें कि, सरगुजा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले 3 महीना से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई हैं। जहां स्वास्थ्य कर्मचारी अपने जेवर-गहने रखकर अपने दिनचर्या का निर्वहन करने की बात कही हैं। वहीं, उनकी मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में हड़ताल करने की चेतावनी भी दी गई हैं।

इधर, ब्लॉक खंड चिकित्सा अधिकारी ने फरवरी के पूर्व इसकी जानकारी राज्य शासन को दी गई थी। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिल पाई हैं। जिसको लेकर एक बार फिर से राज्य शासन को इसकी जानकारी दी जाएगी।

इस संबंध में धनेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सरगुजा ने बताया कि, हमारी दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फरवरी माह से डीडीओ दो रुकने के कारण मई महीना बीतने के कगार पर हैं। इसके बाद भी तीन महीने का सैलरी नहीं मिला हैं। सैलरी नहीं मिल पाने के कारण यहां के क्रमचारी आक्रोशित हैं और कई तरह से परेशान हैं। सभी कर्मचारी आर्थिक तंगी का मार झेल रहे हैं। और इधर-उधर हाथ मार कर लोन लेकर EMI और बच्चों का फीस भर रहे हैं। लेकिन, हमारे अधिकारियों के कान में जूं भी नहीं चल रहा हैं। आज तक उन अधिकारियों के द्वारा क्या किया गया..संघ को नहीं बताया गया हैं। साथ ही 3 महीने का सैलरी मिलेगा या नहीं मिलेगा इसका भी हमारे संघ को कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने आगे बताया कि, हमारे संग से बहुत सारे कर्मचारी महिला है जो ANM  और स्टाफ नर्स के पद पर कार्य रहते हैं। जो आर्थिक तंगी के चलते अपने जेवर तक बेचने को मजबूर हो गए हैं। हमारा अपील हैं कि, शासन प्रशासन हमारे वेतन जल्द से जल्द दें। अभी हमारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन था। लेकिन, 5 तारीख के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान पूरी तरह से काम ठप रहेगा।

वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी अंबिकापुर ग्रामीण ने कहा कि, असल में पिछले साल हमारा नया-नया डीडीओ चालू हुआ था। जिसका समाप्ति फरवरी के 29 तारीख को होना था। 22 फरवरी को अकाउंट सैंक्शन के द्वारा लिखित में संचालक को सूचना दी गई। कि, हमारा डीडीओ बंद होने जा रहा हैं, उसको समय रहते चालू रखना हैं। वहां संचालक के द्वारा लिखित में अपर मुख्य सचिव को सूचना दिया गया। और अपर मुख्य सचिव द्वारा एजी ऑफिस को सूचना दिया जाना था। लेकिन, उन्होंने नहीं दिया। जिसके चलते डीडीओ कोड नहीं खुल पाया। बाद में इंतजार करते रहे और इसी बीच दूसरी चिट्ठी भी डालें। दूसरी चिट्ठी डालने के बाद भी पता नहीं चल पाया, तब अकाउंट सैंक्शन प्रभारी नवीन कश्यप संचालक, अपर मुख्य सचिव और एजी ऑफिस गए और इस संबंध में बातचीत हुई। सभी प्रक्रिया फिर से पूरा किया गया और वहां से बार-बार यहीं कहा गया कि, आपकी प्रक्रिया पूर्ण हो गया हैं। डीडीओ कोड जारी कर दिया जाएगा। लेकिन, अभी नहीं किया गया हैं। इस तरह से प्रक्रिया अटका हुआ हैं। शनिवार को अपर मुख्य सचिव का दौरा सरगुजा हुआ था तब उन्हें इस बारे अवगत कराया गया। तब अपर मुख्य सचिव ने कहा इसका संज्ञान हैं। और इसको मैं अभिलंब जारी करूंगा।

इन्हें भी पढ़िए –Gold Silver Price Update: रिकॉर्ड तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा सोने-चांदी का भाव, जानिए आज 10 ग्राम Gold और 1Kg Silver का ताज़ा भाव –

Chhattisgarh Upcoming Jobs: चुनाव खत्म होते ही खुलेगा सरकारी नौकरी का पिटारा, शिक्षक भर्ती सहित 25000 पदों पर शुरु हो सकती हैं भर्ती के लिए आवेदन…

Balrampur: हत्या को लेकर बवाल… 3 घंटे बंद रहा आवागमन.. सड़क पर दिखी वर्चस्व की लड़ाई… 72 घंटे के आश्वसन के बाद.. अब सब सामान्य!..

Scorpio की नईया डूबा देगा Tata की ये दमदार SUV, जानिए Tata Sumo की फीचर्स, इंजन और प्राइज…