Breaking News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

अम्बिकापुर. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान सूरजपुर जिले में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। वही लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे।

इसी बीच एक बार फ़िर सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर अपने मन की बात कह दी। अम्बिकापुर शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं बनाया है, नहीं तो अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है, तो लोगों से पूछकर लड़ूंगा।

सिंहदेव ने आगे कहा कि इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। वहीं छत्तीसगढ़ में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं? उनके इस बयान के एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Random Image