अम्बिकापुर कोतवाली थाना के सामने एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़कर मार रही, पुलिस ने अस्पताल भेज दिया, Viral Video

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में कोतवाली थाना के सामने महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, थाना के सामने सड़क पर शराब के नशे में धुत दो महिलाएं आपस मे झगड़ा कर रही थी। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने काफी अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ है। एक महिला दूसरे महिला के बाल पकड़कर उसे पीट रही है।

सूचना पर मौके पर डायल 112 से पुलिस जवान और थाना प्रभारी मौके पर आए तो मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों महिलाओं को एमएलसी के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों महिलाओं पर क्या कार्रवाई की गई है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन दोनों महिलाओं की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

शराब के नशे में धुत महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि कोतवाली थाना के सामने रोड पर एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़ी हुई है, और उनके बगल में डायल 112 की गाड़ी भी खड़ी हुई है। डायल 112 वाहन के चालक के सीट पर बैठा व्यक्ति डंडा दिखाकर महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन महिला डंडे को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

जहां घटना हो रही थी वहां बगल मे बाइक पर एक पुलिस जवान भी खड़ा है। दोनों महिलाएं रो रही है। तब कुछ देर बार वहां कोतवाली थाना प्रभारी रूपेश नारंग अन्य पुलिस स्टॉफ के साथ हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचते है और दोनों महिलाओं को समझाते है। तब झगड़ा शांत होता है। बताया गया कि दोनों महिलाओं को एमएलसी के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल, अब तक ये पता नहीं चल सका है कि दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा किस बात को लेकर था।

देखिए वीडियो –

जानकारी के मुताबिक, अम्बिकापुर कोतवाली थाना इलाके में अवैध शराब बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। इसकी जानकारी शहर के लोगों को भी है, शायद पुलिस को भी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी का परिणाम है कि आए दिन शहर के अलग अलग मोहल्ले में शराबी प्रवृत्ति के युवा, महिलाएं शराब के नशे में धुत रहते है। जो कभी कभी नशे में सड़क पर निकल आते है, जिसका उदाहरण आज कोतवाली थाना के सामने देखने को मिला। अब देखना होगा कि पुलिस शराब बनाने और पिलाने वालों के खिलाफ कब कार्रवाई करती है।