देवगढ़ धाम में राम कथा का आयोजन, सुनने उमड़ रही भीड़ महाशिवरात्रि के दिन होगा महारुद्र अभिषेक!

उदयपुर(क्रांति रावत)- थाना उदयपुर अंतर्गत आने वाले देवगढ़ धाम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन प्रवचन सुनने आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। यहां पहली बार राम कथा का आयोजन हो रहा हैं। कथावाचक आशीर्वाद दास जी ने कहा कि, राम कथा सुनने से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता हैं और शांति व मुक्ति मिलती हैं। उन्होंने कहा कि, भगवान की कथा सबको प्यारी लगती हैं। सब कुछ होने के बाद भी श्रीराम में अहंकार नहीं था। पिता के आज्ञा के पालन के लिए राजकाज धन वैभव ऐश्वर्य सब त्याग वनवास का रास्ता चुना। जीवन कैसे जिएं यह रामचरित मानस से सीखना चाहिए।

कथा वाचक आशीर्वाद दास द्वारा श्रद्धालुओं को अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों व व्यक्तित्व को उतारने की बात भी कही गई हैं। भगवान हर जगह पूजे जाते हैं। रामकथा से हर तरह का दुख मिट जाता हैं।

img 20240307 wa00083858452228523445560

कथा विसर्जन के बाद महाशिवरात्रि के दिन महारुद्र अभिषेक भी कराया जाएगा। लोगों को इसमें शामिल होने का आह्वान भी किया गया हैं।

img 20240307 wa00092503442934761642706

इस मौके पर कथा वाचक द्वारा शिव पार्वती विवाह, राम कथा महिमा, श्रीराम जन्म, बाल लीला, श्रीराम सीता विवाह, वनवास गमन, केंवट प्रसंग, भरत मिलाप, सबरी चरित्र, सुंदर काण्ड और राज्याभिषेक प्रसंग का शानदार वर्णन किया गया। लोग शाम 5 बजे से रात्रि कथा विश्राम तक संगीतमय श्रीराम कथा का आनंद उठा रहे हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में काशी से आए विद्वान पंडितों पूजन आचार्य आदित्य पाण्डेय और अभय मिश्रा सहित यजमान विजय यादव, विजय पैकरा, गीता जी सहित देव टिकरा खमहरिया भदवाही कलचा, जामडीह सहित लखनपुर व उदयपुर के सैकड़ों ग्रामीण सक्रिय नजर आए।

इन्हें भी पढ़िए – VI का धमाकेदार प्लान, हर दिन 6 घंटे फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं अनलिमिटेड डेटा

IND vs ENG: धर्मशाला में खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मैच, जानें कैसे LIVE देखें यह मुकाबला

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए अब Post Office के जरिए करें आवेदन, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस