CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो के रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला महामंत्री भाजपा देवनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता, इलू विशाल गुप्ता, प्रकाश कंसारी, समीर बेहरा, प्रांशु गुप्ता, शुभम गुप्ता, आशीष पैकरा, उपवास यादव एवं मोहनिश नाग ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

image editor output image162547531 1663426304593

इस मौके पर भाजपा एवं भाजयुमो ने ग्राम सोनतराई में सफाई अभियान चलाकर हैंडपंप के आसपास जमा गंदगी साफ किया। इसके अलावा गली मोहल्लों में भी सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रोशन गुप्ता, प्रदेश मंत्री भाजपा अजजा मोर्चा अनुज एक्का, भाजपा मंडल महामंत्री विन्ध्येश्वरी पैंकरा, रंजीत गुप्ता, पार्षद भोला मिंज, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रामदयाल चौहान, जिला मंत्री भाजयुमो अनीश यादव, दिव्यप्रकाश मिस्त्री, आदित्य अग्रवाल, दीपक दास, निशांत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रम्हानंद बेहरा, संजय गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता, विवेक चौहान, रामचंद्र प्रजापति, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मैनपाट, विक्की सोनी, सूरज यादव, विजय कामरेड समेत काफी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।