Breaking : ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर लगायी आग… कई जरूरी दस्तावेज जलकर खाख.. अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

अम्बिकापुर। लखनपुर ब्लॉक मुख्यालय में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की गयी है। यही नहीं अज्ञात आरोपियों ने बैंक के अंदर आग भी लगा दी। हालांकि ज्यादा नुकसान होने से पहले मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहां लखनपुर स्थित छग राज्य ग्रामीण बैंक में अज्ञात आरोपियों ने पहले सेंधमारी की, फ़िर अंदर आग लगा दी। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल वाहन को दी। जिसके बाद मौके पर अम्बिकापुर से दमकल वाहन पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस घटना के बाद आशंका जतायी जा रही है की अज्ञात आरोपियों ने दस्तावेज जलाने की नीयत से घटना को अंजाम दिया है। आग से कई जरूरी दस्तावेज भी जलकर खाख हो गये है। लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची हुई है। घटना की जाँच कर रही है।