नेशनल हाईवे में अनियंत्रित बोलेरो वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आकर बाइक एवं साइकिल हुआ क्षतिग्रस्त

सीतापुर/अनिल उपाध्याय…नेशनल हाईवे क्र-43 में सीतापुर आ रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बोलेरो चला रहे चालक को मामूली चोट आई है। वही दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने से मौके पर खड़ी बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, सीतापुर आ रही बोलेरो वाहन क्र-CG15 DZ 2736 अनियंत्रित होकर ग्राम सुर में नेशनल हाईवे क्र-43 के किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर आ रही बोलेरो वाहन पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा था। जिसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में मौके पर खड़ी बाइक और साइकिल बोलेरो की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि, जिस दौरान यह घटना घटी उस वक्त वहाँ पर कोई व्यक्ति मौजूद नही था। जिसकी वजह से घटनास्थल पर जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ।

img 20230930 wa00624072025271904841059

इस घटना में वाहन चालक को मामूली चोट आई थी। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसकी वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सेंट मोंटफोर्ट स्कूल बनेया की बताई जा रही हैं। फिलहाल, इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नही कराई गई है।

img 20230930 wa00604548839291179176581