अम्बिकापुर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, इंजीनियर और बाबू निलंबित, जानिए क्या हैं पूरा मामला…

अम्बिकापुर…जनपद पंचायत लुण्ड्रा के पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह को कलेक्टर सरगुजा द्वारा निलंबित कर दिया गया हैं। रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड 2 के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल निलंबित किया गया हैं।

निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया हैं और उप अभियंता रावेन्द्र यादव का मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में नियत किया गया हैं। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

इसे भी पढ़िए –

अम्बिकापुर में क्रेटा कार को जूते की माला पहनाकर विरोध, बैंड बाजा भी बजवाया, कबाड़ ढोने वाला गाड़ी बताया; जानें वजह