Ambikapur News: आयुष्मान कार्ड बनाने प्रशासन ने चलाया महाअभियान, सीईओ जिला पंचायत पहुँचे निरीक्षण करने

फ़टाफ़ट न्यूज़/सीतापुर || अनिल उपाध्याय

सरगुजा…बेहतर उपचार हेतु आम लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने महाअभियान चलाया गया। इस महाअभियान के तहत नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में 10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिसके तहत नगर पंचायत समेत 42 ग्राम पंचायतों में अधिकारी कर्मचारीयो का दल सुबह से ही इस महाअभियान में युद्धस्तर पर जुटा हुआ हैं। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने अधिकारी कर्मचारियों का दल घर घर जाकर लोगो से संपर्क साध रही हैं..और उनका आयुष्मान कार्ड बना रही हैं। शाम 5 बजे तक पांच हजार आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके थे। क्षेत्र के दौरे पर आए सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने आयुष्मान कार्ड बनाने चलाये जा रहे महाअभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की गति पर संतोष जताते हुए कहा कि, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जो लक्ष्य निर्धारित हैं। उसे हर हाल में पूरा करते हुए इस महाअभियान को सफल बनाना हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजय मरकाम कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सत्येंद्र तिवारी समत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG 20230623 WA0016

विद्युत व्यवस्था ने किया खूब परेशान-

आयुष्मान कार्ड बनाने चलाये जा रहे महाअभियान के तहत विद्युत की लचर व्यवस्था ने काफी परेशान किया। आयुष्मान कार्ड बनाने का काम मोबाईल एवं अन्य विद्युत उपकरणों के सहयोग से हो रहा हैं। जिससे मोबाईल जल्दी डिस्चार्ज हो जा रहा था। ऐसे में बिजली की आँखमिचौली ने इस महाअभियान के तहत काम कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को खूब परेशान किया। समय पर मोबाईल चार्ज नही होने से यह काम प्रभावित होता नजर आ रहा था। उच्चाधिकारियों के बार बार कहने के बाद भी बिजली की आँखमिचौली जारी थी।