अम्बिकापुर : सेंट्रल जेल में एक साथ 68 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप.. जेल में कोरोना पहुंचा कैसे.?

अम्बिकापुर। सेंट्रल जेल में कोरोना ने दस्तक दे दी है. जेल में एक साथ 68 कोरोना पॉजिटिवों के मिलने से जेल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में 2230 कैदी बन्द है। 2 दिन पूर्व ही 2 बंदियों के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सभी की जांच कराई गई।

देर रात तक हुई जांच में 68 बंदी-कैदी व स्टाफ पॉजिटिव मिले हैं। अब सवाल ये उठता है कि बाहरी दुनिया से अलग जेल में रहने वाले बंदियों तक संक्रमण कैसे पहुंचा.?