कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने कार्यभार ग्रहण किया

IAS RITU SEN ,COLLECTOR SURGUJA
IAS RITU SEN ,COLLECTOR SURGUJA
अम्बिकापुर 20 फरवरी 2014
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने आज सरगुजा कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती सैन 2003 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। श्रीमती सैन सरगुजा जिले की पहली महिला कलेक्टर एवं 46वीं कलेक्टर हैं।
श्रीमती सैन इससे पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर, उपायुक्त सरगुजा संभाग, कोरिया कलेक्टर तथा सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।