अम्बिकापुर : पुलिस ने नशे के ख़िलाफ़ छेड़ा अभियान… 7 लोगों से 135 लीटर शराब ज़ब्त

अम्बिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की जारी है। नशे के कारोबारियों व गाड़ियों के उपर लगातार कार्यवाही करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम बनाकर पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें स्पेशल टीम, कोतवाली पुलिस व मणीपुर चौकी द्वारा 10.10.2020 संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अलग अलग जगहो से लगभग 135 ली. महुआ शराब जप्त किया गया है।

आरोपी 1. विनोद भुईया आ करमु भुईया, 2. कांति देवी पति विनोद भुईया निवासी मगर ढोढी शिकारी रोड अम्बिकापुर के पास से करीब 20 ली, 3. आरोपिया सोमारी देवी पति विनय विश्वकर्मा निवासी मगर ढोढी शिकरी रोड अम्बिकापुर के पास से करीब 15 4. लीलावती साहु उर्फ छोटका मईया पति करमु साहु 60 वर्ष निवासी दर्रीपारा के पास से 40 ली, 5. बजरंग सोनी आ0 बसंत लाल सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी मायापुर चांदनी चौक हा0मु0 पिताम्बर पेट्रोल पंप के पास लक्ष्मीपुर के पास से 20 ली, 6.सावन केरकेट्टा आ0 स्व छेदी राम उम्र 28 वर्ष निवासी भाथुपारा गहिरा गुरू आश्रम के पास पुर के पास से 20 ली, 7. जयश्री केरकेट्टा पति फ्लोरिसीयुस कुजूर 30 वर्ष निवासी भाटापारा गहिरा गुरू आश्रम के पास अ0पुर के पास से 20 ली कुल 135 ली. महुआ शराब जप्त कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

कार्यवाही में शामिल टीम:-

निरी. भारद्धाज सिंह, उनि रूपेश नांरग सउनि सरफराज फिरदौसी सउनि राकेश यादव, सउनि परशु राम पैंकरा सउनि मनोज उपाध्याय सउनि विजय गुप्ता प्र0आर0 प्रवीण राठौर, अभय चौबे, जितेन्द्र मिश्रा, आनंद गुप्ता कुन्दन सिह, सत्येन्द्र दुबे मनीष सिंह, अरविंद उपाध्याय, विकास सिंह जगदीप सिंह, सितम्बर दास, अनुराग शुक्ला, प्रमोद टेटे, महिला आरक्षक फिलोमिना, सरला टोप्पो।