Breaking : अम्बिकापुर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई… CMHO के बाद महापौर को लगा टीका … देखिए तस्वीरें

11:30 AM – Update

Random Image

अम्बिकापुर : सरगुजा में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गयी है। शहर के नवापारा स्वास्थ्य केंद्र में पहला टीका स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक एवं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी पीएस सिसोदिया को लगाया गया। इसके बाद अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ अजय तिर्की को टीका लगा। जिन्हें निगरानी कक्ष में रखा गया है।

सरगुज़ा में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में 6800 डोज लाया गया है। जिसे स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ज़िले में 6 केंद्र बनाए गए है। इनमें 4 शहरी और 2 ग्रामीण क्षेत्र में है। वैक्सीनेशन के पहले दिन सभी केंद्रों में 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

IMG20210116113336 scaled
IMG20210116114000 scaled
IMG20210116113021 1 scaled
IMG20210116112802 1 scaled
IMG20210116113949 3 scaled
IMG20210116113951 1 scaled