प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाइयों ने मॉस्क,सेनेटाइजर समेत किया सुखा राशन वितरण…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाइयों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपाइयों ने नगर के धार्मिक स्थल महामाया मंदिर एवं शिव मंदिर में सफाई अभियान के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

सफाई अभियान के बाद नगर सहित समस्त शक्ति केंद्र एवं गाँवो में घूम-घूमकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लोगो के बीच मॉस्क,सेनेटाइजर,फल एवं सूखा राशन का वितरण किया।इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफलतम 7 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मे वो अभूतपूर्व काम हुये है जिसकी कल्पना भी नही का सकती थी।उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाकर लोगो को खासकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये आज उनके नेतृत्व में देश विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष के अवसर पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनुज एक्का एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामदयाल चौहान के नेतृत्व में भी गाँव-गाँव मे मॉस्क, सेनेटाइजर एवं फल का वितरण किया गया।

इस दौरान लोगो को कोरोना काल मे खुद एवं परिवार की सुरक्षा हेतु कोविड नियमो के पालन करने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो गोपाल राम, प्रभात खलखो, रोशन गुप्ता, नीरू मिस्त्री, स्नेहलता गुप्ता, दीपक दास, भाजपा महिला मोर्च अध्यक्ष संगीता कंसारी, ममता जायसवाल, विन्ध्येश्वरी पैंकरा, रूपेश आर्य गुप्ता, जगदम्बा गुप्ता, भुवन भोय, उदय गुप्ता, सुशांति भगत, मंजीत गुप्ता, राहुल गुप्ता, इलू गुप्ता, दिव्यप्रकाश मिस्त्री, मंगल राम, मारियानुस तिर्की, संतोष चौहान, अजित उराँव सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।


मैनपाट के तराई क्षेत्र में भी बाँटा गया सूखा राशन,मास्क एवं सेनेटाइजर:-मैनपाट के तराई क्षेत्र वंदना एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रो में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष के अवसर पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत सूखा राशन,मॉस्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया।जिला पंचायत सदस्य विमला पैंकरा भगत सिंह पैंकरा एवं विक्की सोनी के नेतृत्व में भाजपाईयो ने ग्रामीणों को मॉस्क,सेनेटाइजर एवं सूखा राशन प्रदान किया।इस दौरान सभी को कोरोना से बचाव हेतु कोविड नियमो का पालन करते हुये मॉस्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी गई।