अम्बिकापुर के नजदीक लिब्रा वॉटरफाल में डूबने से युवक की मौत, पहले युवती की जा चुकी है जान

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में वाटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। इस वॉटरफाल में डूबने से मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते वर्ष एक युवती की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों उक्त जगह पर जाने से प्रतिबंध लगा दिया था। युवती की मौत की घटना के बाद  वाटरफॉल के पास कुछ दिनों तक लोगों ने जाना बंद कर दिया था। लेकिन वर्तमान में फिर एक बार फिर वॉटरफाल में भीड़ बढ़ रही है। वहीं आज हुए हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि, अम्बिकापुर के नजदीक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिब्रा वॉटरफाल है। यह एक छोटा झरना है। जहां लोग नहाने और मौज मस्ती करने पहुंचते है। इसी वाटरफाल में आज डूबने से एक युवक की जान चली गई। जानकारी मिली है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी अनु द्विवेदी अपने दोस्तों के साथ लिब्रा वाटरफॉल में नहाने गया था। जहां वह नहाने के दौरान डूब गया। बताया जा रहा है कि उसे डूबता देख उसके साथी वहां से फरार हो गए।

फिलहाल, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने शव को बाहर निकाल लिया है। बता दें कि, लिब्रा वाटरफॉल में इन दिनों प्रतिदिन सैकड़ों युवक-युवतियों का पहुंचना हो रहा है। लोग असुरक्षित तरीके से नहाते, मौज-मस्ती करते नजर आते है। चूंकि यह स्थल पर्यटन स्थल घोषित नहीं हुआ है, इसलिए प्रशासन द्वारा भी इस जगह पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। यहां सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए है। इस घटना के बाद उम्मीद है कि प्रशासन लिब्रा वाटरफॉल में घूमने फिरने, नहाने जाने वालों के लिए सख्त नियम बनाएगी।

इसे भी पढ़ें –

आने वाले 5 सालों में क्या-क्या होगा? PM Narendra मोदी ने बताया प्लान

Samsung ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत

Balrampur: ASP का अकाउंट हुआ हैक… फेसबुक पर दी जानकारी.. कहा किसी प्रकार के झांसे में ना आये!

Hot Summer: गर्मी में करें इस तरह का भोजन, सेहत को होगा फायदा.. ऐसे खानों से बनाएं दूरी

आखिर क्यों इतनी तेजी से बढ़ रही गर्मी? तापमान और बढ़ा तो मनुष्य को हो सकते हैं ये नुकसान!