सूरजपुर : नये खरीदी केन्द्र बनने से कृषकों में खुशी की लहर, समय एवं वाहन भाड़ा की हो रही है बचत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण सोसाइटी पुनर्गठन योजना 2019 के तहत सूरजपुर में 21 नवीन सोसाइटियों का गठन किया गया। किसानों को धान बेचने में कोई पेरषानी न हो इसके लिए शासन द्वारा इन सोसाइटियों को धान खरीदी केन्द्र भी बनाया गया। नवीन सोसाइटियां धान खरीदी केन्द्र बनने से जिले के किसानों को धान बेचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे उनके समय की बचत के साथ-साथ वाहन भाडा में भी बचत हो रही है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में सूरजपुर में 26 सोसाइटियां 35 उपार्जन केन्द्र थे। सोसाइटी पुनर्गठन के बाद कुल 47 सोसाइटियां बन गई हैं तथा 01 नया उप केन्द्र सिरसी बनाया गया है। नये खरीदी केन्द्रों के बनने से जिले के कृषकों में हर्ष व्याप्त है। अब तक जिले में कुल पंजीकृत 24 हजार 6 सौ 54 किसानों के द्वारा 12 लाख 11 हजार 3 सौ 61 किवंटल धान का विक्रय किया जा चुका है। 

जिले की नई सोसाईटी, धान खरीदी केन्द्र बकिरमा में ग्राम बकिरमा, विकासखंड-प्रेमनगर के नवीन पंजीकृत किसान बोधन आ0 समलसाय द्वारा कुल 30.80 क्विंटल धान बेचा गया है जिससे कुल राशि 58145.40 रूपए प्राप्त हुई है। उन्होनें बताया कि प्राप्त पैसो से पुत्र की शादी किया और बाकी बचे पैसे को खेत सुधार कार्य में लगाया।

इसी प्रकार विकासखंड प्रतापपुर के नवीन सोसाईटी, धान खरीदी केन्द्र चंदौरा से संबंधित ग्राम दरहोरा के कृषक श्री तूफान सिंह आ0 रघुवर ने खुषी जाहिर करते हुए बताया कि धान बेचकर प्राप्त राशि से ट्रैक्टर खरीदी करने की बात कही है। विकासखंड ओड़गी के नवीन सोसाईटी, धान खरीदी केन्द्र मोहरसोप से संबंधित ग्राम बसनारा के कृषक बलीराम आ0 बुटन बताते है कि पिछले वर्ष तक उन्हें 30 किमी. दूरी तय कर धान खरीदी केन्द्र नवगई जाकर धान विक्रय करना पड़ता था। परंतु नवीन केन्द्र मोहरसोप बन जाने से उन्हें मात्र 06 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे उनको काफी सुविधा हुई है।

किसानों ने धान बेचने और  राज्य शासन व जिला प्रसाशन से मिल रही सुविधा के लिए खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया हैं।