
महासमुंद। ग्राम लभराखुर्द के अस्थाई गौठान में 7 मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य मवेशियों की हालत गंभीर है। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार लभराखुर्द गांव में ग्राम समिति ने अस्थाई गोठान बनाकर रखा था। जहां लगभग 100 मवेशी थे। मृत मवेशियों का पशु विभाग ने पीएम किया। चिकित्सको के अनुसार ठण्ड व भूख से मवेशियो की मौत हुई।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर जनपद सीईओ ने सरपंच और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि लभरा रोपणी के पास तार से घेरा कर अस्थाई गौठान बनाया गया था।
पशु विभाग, जनपद और प्रशासन के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे लभरा खुर्द गांव पहुंचे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें-
Breaking : एक तरफ़ विधानसभा में गूंजा गायों की मौत का मामला.. इधर गौठान में 5 गायों की फ़िर मौत




