हजारो के नकली नोट सहित एक युवक गिरफ्तार..!

जांजगीर-चांपा (संजय यादव) नवागढ़ पुलिस ने शनिवार को नकली नोट खपाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। महंत निवासी उक्त व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने ७१ हजार २०० रुपए के नकली नोट जब्त किया है। पकड़े गए व्यक्ति का एक और साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार नवागढ़ पुलिस को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि महंत निवासी रमेश पिता सीताराम कश्यप (४०) के पास बहुत ज्यादा पैसा है और अनास शनाप खर्च कर रहा है। उसकी हस्ती से भी वह अधिक रुपए आखिर कहां से आए। कुछ लोग उसके द्वारा खर्च किए गए पैसे पर संदेह व्यक्त किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर नवागढ़ थाना प्रभारी विजय चौधरी एवं उनकी उसके ठिकाने तक पहुंची। पहले तो वह टाल मटोल करता रहा। फिर नकली नोट की कहानी बयां कर दी। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसे यह नकली नोट भैसमुड़ी निवासी योगेश ठाकुर खपाने के लिए दिया है। मुझे उसके पास से नोट मिला है। उसे वह कनली नोट आधी कीमत में दी है। पुलिस की दूसरी पार्टी योगेश ठाकुर के ठिकाने तक पहुंची, लेकिन वह मिला नहीं। आखिरकार पुलिस बैरंग लौट गई। पुलिस ने रमेश के कब्जे से ५०० रुपए के १३३ नोट व १०० रुपए ४७ नोट मिलाकर ७१ हजार २०० रुपए के नकली नोट जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।