सौदान सिंह की क्लास में एक संसदीय सचिव नही पहुँचे तो दूसरे को मिली किनारे मे कुर्सी..!

यु़द्ववीर सिंह जुदेव नही पहुंचे पार्टी के बैठक में

जांजगीर चांपा (संजय यादव) भाजपा कार्यालय में हुई संगठन पदाधिकारीयो की बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी. जिसमें भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री स्वयं सौदान सिंह मौजुद थे। इस बैठक मे जांजगीर चांपा जिले के अलावा कोरबा से संगठन के पदाधिकारी पहुंचे हुऐ थे। कोरबा के सांसद बंशी लाल महतो के साथ क्षेत्र के विधायक मैाजुद रहे. वही जांजगीर चांपा के भाजपा के तीनो विधायको में सक्ती विधायक खिलावन साहु, पामगढ विधायक अंबेश जांगडे उपस्थित रहे ,स्वास्थ कारणो से जांजगीर सांसद कमला देवी पाटले नही पहुंची लेकिन इतने महत्वपूर्ण बैठक में चन्द्रपुर विधायक एवं संसदीय संचिव युद्ववीर सिंह नही पहुंचे. देख जाये तो जिला मुख्यालय में किसी भी कार्यक्रम में चन्द्रपुर विधायक की उपस्थिति नही रहती. वे न तो जिले के कोई कार्यक्रम शामिल होते और न ही पार्टी के कार्यक्रम मे आते।

इस प्रकार पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय सचिव का अनुपस्थित रहना पार्टी के सगठंन मे चर्चा का विषय रहा। दुसरी ओर पामगढ़ विधायक अंबेश जागंडे कार्यक्रम में तो पहंुचे पर उन्हे मंच के अंतिम छोर की कुर्सी नसीब हुई. वे किनारे में चुपचाप बैठे रहे । दरअसल भाजपा एक अनुशासित पार्टी के तौर पर जानी जाती है, लेकिन इतनी महत्वपूर्ण पार्टी के बैठक में संसदीय सचिव का न आने से सवाल जरूर उठ खड़ा हुआ है।