सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के ऑफिसियल “लोगो” का हुआ विमोचन..!

अंबिकापुर सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के ऑफिसियल “लोगो” का विमोचन आज 15 जनवरी 2018 को केनाबाँध अम्बिकापुर स्थित परशुराम मंदिर में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र पांडेय, पी.एन. त्रिपाठी, स्वामी तन्मयानंद, आर.एन. अवस्थी उपस्थित रहे। इस “लोगो” को स्वर्णिम शुक्ला पिता देवेश शुक्ला द्वारा बनाया गया है। “लोगो” मे मुख्य रूप से ब्राह्मण के तीन प्रमुख गुणों की व्याख्या है। फरसा और धनुष ब्राह्मण के शौर्यवान होने का प्रतीक है। वही सूर्य ब्राह्मण के तेजस्वी होने का प्रतीक है और त्रिशूल तिलक ब्राह्मण के ज्ञानी और शास्त्रों के जानकार होने का प्रतीक है।

इस दौरान ब्रह्मऋषि परशुराम जी के जीवनी पे आधारित पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियो द्वारा किया गया। इस पुस्तक के लेखक जे.एन. मिश्रा साहित्यकार है। जिसमे बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में सभी समाज के प्रमुखों को निमंत्रित किया गया था। आयोजन में शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथियों का सम्मानित किया गया एवं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी,तिल व गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी, आलोक दुबे, देवेश शुक्ला, द्वितेंद्र मिश्र,आनंद अवस्थी, प्रमोद तिवारी,सतीश तिवारी, बछु तिवारी,सिद्धार्थ मिश्रा,विनोद तिवारी,विकास पांडेय,रविन्द्र तिवारी,स्वर्णिम शुक्ला,अंकित मिश्रा,वेदांत तिवारी,हरि किशन शर्मा उपस्थित रहे।

ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्षा इति चतुर्वेदी,माधुरी दुबे,मीना शुक्ला,नीलिमा मिश्रा,किरण तिवारी,जयंती तिवारी,आशा शुक्ला,शशि तिवारी,रेणुका उपाध्याय उपस्थित रहे।