
surguja_ambikapur_congress
अम्बिकापुर
अंतागढ़ उपचुनाव में सत्ता का दुरूपयोग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मंतुराम पवार को प्रताड़ित करते हुए नाम वापस लेने पर विवश करने वाली भाजपा सरकार के मुखिया व छ.ग. के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का कांग्रेसजनों ने गांधी चैक पर पुतला फुंका।
जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर के गांधी चैक पर एकत्रित होकर छ.ग. के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि सत्ता के मद में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह अब लोकतंत्र की हत्या करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों कई राज्यों में हुए उपचुनाव से भाजपा को गहरी निराशा हाथ लगी है, इसी का परिणाम है कि भाजपा के द्वारा छ.ग. के अंतागढ़ में होेने वाले उपचुनाव में गहरी साजिश के तहत् कांग्रेस के प्रत्याशी मंतुराम पवार पर सरकारीतंत्र व सत्ता का दुरूपयोग करते हुए प्रताड़ित कर दबाव डालकर उन्हें नाम वापस लेने के लिये मजबुर किया गया। इतना ही नहीं

निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी सत्ता का दुरूपयोग कर पुलिस के दम पर नाम वापस कराये गये हैं। जो कि सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा चुनाव में जीत हासिल करने के लिये कितना निचे गिर सकती है, वह सबके सामने हैं। कांग्रेस ने हमेशा चुनाव को लोकतंत्रात्मक पद्धति से लड़ा है और आगे भी इसी तरह से लड़ेगी, किन्तु इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं करेगी, लगातार आंदोलन व विरोध होता रहेगा, हम चुनाव आयोग से यह मांग करेंगे कि अंतागढ़ उपचुनाव को रद्द किया जाये। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नगर निगम शफी अहमद, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, राजू बाबरा, प्रवीण गुप्ता, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, बिजेन्द्र गुप्ता, शशी श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, सी. अनिल, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, प्रमोद चैधरी, राजू अग्रवाल, नसीम खान, मो. इस्लाम, मदन जायसवाल, परवेज आलम, प्रभात रंजन, विनोद एक्का, गुलाम रसुल, निरज सिंह, सुदामा सोनी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।