टिकट बंटवारे के बाद भाजपा मे बवाल : वार्ड क्रमांक 23 के लोगो मचाया हंगामा
Parasnath Singh
Published: December 13, 2014 | Updated: September 1, 2019 1 minute read
अम्बिकापुर
नगरीय निकाय चुनाव मे कोर्ट की लगी रोक के बाद विलंब से टिकट वितरण भाजपा के लिए गले का फांस बनता जा रहा है। अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के पार्षदो के लिए भाजपा आलाकमान द्वारा देर रात जारी की गई सूची को लेकर अम्बिकापुर मे बवाल शुरु हो गया है। अम्बिकापुर के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के लोगो ने टिकट
बंटवारे मे सांटगांठ का आरोप लगाकर खुलेआम बवाल शुरु कर दिया है। दरअसल अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड से भाजयुमो नेता जीतेन्द्र सोनी अपनी मां निर्मला सोनी के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन कल रात जारी सूची मे भाजपा ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 23 से सुमित्रा जायसवाल को अपना उम्मीदवार बना दिया है। जिसको लेकर आज सुबह से ही लामबंद हो रहे लोगो ने सबसे पहले भाजपा कार्यालय पंहुच कर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा जायसवाल और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। तो बाद मे वार्ड के लोगो ने उर्मिला सोनी के साथ शहर मे एक विरोध रैली।