अम्बिकापुर : चिकित्सक ने भी जताया जिला अस्पताल पर भरोसा


जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर मंे दिन प्रतिदिन सुविधाओं के विस्तार के साथ कुशल चिकित्सकों द्वारा अपने कार्यों का संपादन निष्ठापूर्वक किया जा रहा है। जिससे चिकित्सक भी स्वयं के परिजनों की शल्य क्रिया के साथ ही अन्य सभी प्रकार के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय को आदर्श मान रहे हैं।
आज जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में डॉ. योगेश परमार की पत्नी डॉ स्मिता परमार को शल्य क्रिया विधि से पुत्र प्राप्त हुआ। यह शल्य क्रिया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना के विशेष निर्देशन और पहल पर जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर को बेहतर अस्पताल के रूप में स्थापित करने के लिए निरन्तर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की पहली जेनेरिक दवा दुकान का संचालन भी अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय से ही शुरू किया गया था।