Chhattisgarh News: 11 पटवारियों का ट्रांसफर, आज शाम 4 बजे तक कार्यभार ग्रहण करने का अल्टीमेटम

जशपुर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले के 11 पटवारियों का स्थानांतरण कर दिया है। बदले गए पटवारी,तीन साल से अधिक समय तक,एक ही स्थान पर जमे हुए थे। अपने आदेश में कलेक्टर ने पटवारियों को आज ही शाम 4 बजे तक स्थानांतरित स्थान पर पदभार ग्रहण करने का अल्टीमेटम भी दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में सभी कलेक्टरो को तीन वर्ष से अधिक अवधि में एक पटवारी हल्का में पदस्थ पटवारियों का अन्य हल्के में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर डॉ मित्तल की कार्रवाई को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। स्थानांतरित किए गए पटवारियों में मो. फारूख प.ह.नं. 03 सारूडीह, तहसील जशपुर को प.ह.नं. 01- चरईडांड़, तहसील दुलदुला, हीरामणी सिदार प.ह.न. 10- केराडीह तहसील कुनकुरी को प.ह.नं. 11 घाघरा, तहसील मनोरा, पिताम्बर साहनी प.ह.नं. 01-चरईडाड़, तहसील दुलदुला को प.ह.नं. 46 गम्हरिया तहसील बगीचा, रामाकांत सिंह पैकरा प.ह.नं. 23- कोल्हेनझरिया, तहसील फरसाबहार को प.ह.नं. 26- जमरगी बी, तहसील पत्थलगांव

सुनील कुमार खलखो प.ह.नं. 06-तपकरा तहसील फरसाबहार से प.ह.नं. 17- पोरतेंगा तहसील जशपुर , संदीप कुमार भगत प.ह.नं. 09- सन्ना, तहसील सन्ना को प.ह.नं. 37 कोकियाखार, तह० पत्थलगांव, महादेव सारथी प.ह.नं. 15- सोनगेरसा तहसील सन्ना को प.ह.नं. 27 कोनपारा, तहसील फरसाबहार, विजय चौहान प.ह.नं. 17- छिछली (रा.) तहसील सन्ना को प.ह.नं. 08- कुन्दईबहार, तह० फरसाबहार, हेमराज यादव प.ह.नं. 06- पत्थलगांव,तहसील पत्थलगांव को प.ह.नं. 14- पण्डरापाठ, तहसील सन्ना, श्रीमती प्लिज्यामा मिंज प.ह.नं. 18 कोड़ेकेला, तहसील पत्थलगांव को प.ह.नं. 17- कोरंगा, तहसील कांसाबेल, श्री बोनीफास खलखो प.ह.नं. 28- रेड्रे, तहसील पत्थलगांव को प.ह.नं. 02 महनई, तहसील सन्ना नवीन पदस्थापना किया गया हैै।